फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण

Thu, 25 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन न करने पर साथ रखने और शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी युवक नलकूप विभाग में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय युवती के मुताबिक रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा चौराहा निवासी मो. शमीम सिद्दीकी से साल 2018 में स्टार मेकर एप के जरिए दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। दिसंबर 2022 में शमीम ने उसे दिल्ली बुलाया और पांच दिन साथ रहा। मई 2023 में प्रयागराज में भी आरोपी के साथ रही। शमीम ने शादी की बात कहकर शारीरिक शोषण किया। डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए।

साल 2024 में पता चला कि शमीम का संबंध किसी दूसरी लड़की से है। आपत्ति जताई तो शमीम ने उनकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। ऐसा करने पर ही शादी की बात कही। पीडि़ता के मुताबिक बीते सोमवार को वह आरोपी के घर गई थी। आरोपी ने उन्हें अपने साथ रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन


जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी नलकूप विभाग रायबरेली में ऑपरेटर है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपी को जल्द जेल भेजा जाएगा।


पति से भी हो गई अनबन, अब कहा जाऊं...
पीडि़त युवती शादीशुदा है। शमीम से रिश्ते की बात की जानकारी युवती के पति को हो गई थी। इससे युवती और पति के बीच अनबन हो गई। युवती का कहना है कि अब पति भी उन्हें साथ नहीं रखना चाहते हैं। ऐसे में अब कहां जाऊं, यही सोचकर परेशान हूं। युवती का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई न हुई तो वह एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें