फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 25 को आएगी टीम, स्वच्छता की परखेगी हकीकत

Sun, 19 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी शुरू हो गई है। शौचालयों की साफ-सफाई कराने के साथ ही शहर की दीवारों पर रंग-रोगन का कार्य शुरू करा दिया गया है। शहर की स्वच्छता की हकीकत परखने के लिए 25 अप्रैल को केंद्रीय टीम आएगी। ईओ ने शनिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम के आगमन से पहले नगर पालिका उन सभी बिंदुओं पर काम कर रही है, जहां अंक कटने की संभावना रहती है। स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही जागरूकता बोर्ड लगाए जा रहे हैं। शहरवासियों से अपील भी की जा रही है कि नगर को साफ सुथरा बनाने में मदद करें। सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। पार्कों को भी साफ सुथरा कराया जा रहा है।

रैकिंग सुधारने का प्रयास
हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण होता है। नगर पालिका परिषद रायबरेली को 2023-24 में स्वच्छता के मामले में देश में 191वीं और प्रदेश में 32वीं रैंक मिली थी। 2024-25 मेंं स्वच्छता के मामले में देश में 229वीं और प्रदेश में 40वीं रैंक मिली थी। पालिका के अफसर प्रयास में हैं कि इस बार रैंकिंग सुधारी जाए। यही वजह है कि केंद्रीय टीम आने से पहले शहर को साफ सुथरा बनाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें