फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 20 करोड़ से बदलेगी नेहरू स्टेडियम की सूरत

Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम की सूरत इस साल के अंत तक पूरी तरह बदल जाएगी। स्टेडियम के कायाकल्प और सुविधाओं के विस्तार के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च किया जा रहा है। इस पुनर्विकास कार्य से खिलाड़ियों को न केवल आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर परिवेश भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन


इस स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। लंबे समय से स्टेडियम की हालत जर्जर होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब स्वीकृत बजट से मैदान का समतलीकरण, चारदीवारी का निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही स्विमिंग पूल (तरणताल) और एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड को भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।


वर्तमान में बैडमिंटन हॉल बन चुका है और स्विमिंग पूल का काम अंतिम चरण में है। जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि पुनर्विकास कार्य तेज गति से चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें