रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के बड़ा भगतखेड़ा निवासी शिवशंकर लोध (32) रविवार सुबह लगभग चार बजे खेत में चर रहे मवेशियों को भगाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। काफी देर तक वह शिवशंकर घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंचे।
परिवारीजन उसे झाड़फूंक कराने लेकर गए। हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी खीरों ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई प्रेमशंकर की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।