फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बड़े साहबों ने पिलाई आश्वासन की घुट्टी

Tue, 06 Jan 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में लालगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की उमड़ी भीड़। 
विज्ञापन
केस एक
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में अविवाहित की पत्नी का नाम जोड़ा
लालगंज। मेरुई गांव निवासी गौरव सिंह ने डीएम हर्षिता माथुर और एसपी डॉ. यशवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम सभा की पंचायत निर्वाचक मतदाता सूची में गांव के एक अविवाहित व्यक्ति के नाम पत्नी के रूप में अज्ञात महिला का नाम दर्ज है, जबकि संबंधित व्यक्ति की अब तक शादी नहीं हुई है। उन्होंने मामले की जांच कराकर वोटर लिस्ट संशोधित कराने की मांग की।
केस दो
तीन महीने से मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए काट रहा हूं चक्कर
रायबरेली। साहब तीन माह से भाभी के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पंचायत सचिव के पास चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन सचिव प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहे हैं। यह शिकायत खजुरी मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव के धर्मेंद्र कुमार ने समाधान दिवस में एसडीएम से की। वहीं अकोढ़िया गांव के मोहनलाल व उमेश कुमार ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक रास्ते को काटकर खेत में मिलाने की शिकायत की। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


केस तीन
बंजर भूमि पर कब्जे की शिकायत
डलमऊ। तहसील क्षेत्र के पूरे बरगदहा मजरे पयागपुर की रहने वाली आशा देवी ने ग्राम पंचायत में बंजर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। आरोप लगाया कि इसी भूमि से खेत जाने के लिए रास्ता है। कब्जा कर लिए जाने से खेत आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
फोटो संख्या 25
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लालगंज, सलोन, महराजगंज, ऊंचाहार और सदर तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादातर लोगों को वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने कार्रवाई के आश्वासन की घुट्टी पिलाकर फरियादियों को चलता कर दिया। ऊंचाहार में 34 शिकायतें आईं। इसमें महज तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। असलाहपुर के देशराज ने बताया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल को गांव दो लोग चलाने नहीं दे रहे हैं। इससे फसल सूख रही है। इसी तरह मनिहर गर्वी के प्रेमशंकर ने अवैध निर्माण को रोके जाने की गुहार लगाई।
शहजादपुर गांव के शत्रुघ्न सिंह ने गांव में राम-जानकी के नाम दर्ज 21 बीघे जमीन का फर्जी संरक्षक कर कब्जा किए जाने की शिकायत की। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सलोन में एसडीएम चंद्र प्रकाश ने शिकायतें सुनीं। इसमें तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

लालगंज में डीएम हर्षिता माथुर और एसपी डॉ. यशबीर सिंह ने 109 लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें सिर्फ 12 का ही मौके पर निस्तारण हुआ। बड़ी संख्या में फरियादी मायूस होकर लौटे। डलमऊ में सीडीओ अंजूलता, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायत सुनीं। 19 में तीन शिकायतों का निस्तारण हो पाया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 30 में पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। डीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें