फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 28 Aug 2015 11:55 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के बन पुरवा मजरे धूरेमऊ गांव में शुक्रवार को एक वृद्धा ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने आत्मदाह क्यों किया, इस बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


गांव की राजरानी (75) का बेटा भीखम सरेनी बाजार में सराफा दुकान करता है। वृद्धा सुबह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच महिला ने घर में अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर परिवारीजन और ग्रामीण पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ आरके सिंह ने कहा कि वृद्धा की जलकर मौत की जानकारी हुई। घटना की वजह सामने नहीं आई है। मामले में  कोई तहरीर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें