फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ ड्रेन का पुल टूटा, रास्ता बंद

Fri, 28 Aug 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां में शुक्रवार की सुबह असहन जगतपुर गांव के पास प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल टूट गया। यह घटना उस समय हुई, जब बालू लदा ओवरलोड ट्रक पुल से होकर गुजर रहा था।
विज्ञापन


पुल टूटने से जहां ट्रक का पिछला हिस्सा उसी में फंस गया वहीं एक दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब पांच हजार लोगों का आवागमन ठप हो गया है। 

बांदा-बहराइच राजमार्ग से निकले तिलेंडा-हलोर मार्ग पर प्रतापगढ़ ड्रेन पर बना पुल काफी दिनों से जर्जर था। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

आखिरकार पुल टूट गया। तिलेंडा, पड़ीरा, हसवां, असहन जगतपुर, उचौरी, गोविंदपुर, ओसाह, रामपुर टिकरा, हलोर सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों के लोगों को बछरावां और जिला मुख्यालय जाने-आने के लिए यह सीधा मार्ग है। पुल टूट जाने से अब लोगों को 20 किमी. महराजगंज होकर घूमकर आना-जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह, शिवलाखन सिंह, राजा, पंकज, राकेश त्रिवेदी, ग्राम प्रधान उचौरी शिवबरन सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष बछरावां व ग्राम प्रधान असहन जगतपुर देवतादीन, कमलेश कुमार, कल्लू, मुस्ताक, अकबाल ने कहा कि अभी तक यही नहीं पता कि पुल पीडब्ल्यूडी का है या फिर नहर विभाग का।

यह वजह है कि टूटा पुल देखने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। सभी ने जल्द पुल के मरम्मत की मांग की है।
एसओ केपी यादव ने बताया कि मार्ग का आवागमन रोक दिया गया है। नजर रखने के लिए सिपाही  तैनात कर दिए गए हैं। ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन मंगाई गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें