फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी को स्कूल में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 09 Dec 2015 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा भर अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


इससे कई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत का चुनाव कराने के लिए बुधवार को सलोन स्थित नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

सलोन ब्लॉक व जगतपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पहाड़गढ़ में पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए बुधवार दोपहर पहुंची। मतदान कर्मियों को स्कूल के बरामदे में करीब 80 साल के बुजुर्ग का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जगतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके शव को अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया।

एसओ जगतपुर केएन पांडेय का कहना है कि वह गांव में भीक्षा मांगता था। रात में स्कूल में ही रहता था। शायद ठंड लगने के बाद उसकी मौत हो गई। पंचनामा करके ग्रामीणों को अंतिम संस्कार कराने के लिए शव दे दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें