फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण का मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण में 4,255 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। चार लाख 64 हजार 302 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चौथे व अंतिम चरण में सलोन, ऊंचाहार, जगतपुर, रोहनियां और दीनशाह गौरा ब्लॉक में 10 दिसंबर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए बुधवार सुबह से ही ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियां को रवाना करने का काम शुरू हुआ। कोहरा व ठंड के कारण कर्मचारी देरी से ब्लॉक पहुंचे।

कुछ लोग ड्यूटी कटवाने तो कुछ कर्मचारी चुनाव के संबंध में औपचारिकता पूरी करने में जुटे रहे। महिलाएं ड्यूटी करने के लिए अपने बच्चों को गोदी में लेकर ब्लॉक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी श्रीकांत सिंह आदि अधिकारियों ने ब्लॉकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर एक बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें