फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूल बंद

Fri, 20 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
मधुपुर के तकिया प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप से निकला गंदा पानी को दिखाता छात्र।
विज्ञापन
21 मई से परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने एमडीएम लगातार बनवाने के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा सचिव ने आदेश जारी करके 21 मई से 30 जून तक लगातार एमडीएम बनवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एमडीएम न बनवाने व गुणवत्ता पर ध्यान न रखने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता को जांचने के आदेश दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियां 21 मई से शुरू हो गई हैं। इसी के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी में भी बच्चों को एमडीएम उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

रायबरेली सहित प्रदेश के 50 जिलों में यह व्यवस्था की गई है। रोजाना सुबह नौ से 11 बजे के बीच स्कूलों में एमडीएम बनवाकर बच्चों में परोसा जाएगा। बच्चे स्कूलों में एमडीएम खाने के लिए आएंगे और वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह ने आदेश दिया है कि एमडीएम की रोजाना जांच की जाएगी। गुणवत्ता खराब होने और एमडीएम न बनवाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। शत-प्रतिशत स्कूलों में एमडीएम परोसा जाएगा। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बेसिक शिक्षा सचिव का आदेश आ गया है। 21 मई से 30 जून तक 2600 स्कूलों में एमडीएम बनवाने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दिए गए हैं। एमडीएम न बनवाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रामसागर पति त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें