फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फतेहपुर जाने की राह होगी सुगम, खर्च होंगे 23 करोड़

Sun, 12 Apr 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मुंशीगंज से डलमऊ राजमार्ग का चलता चौड़ीकरण का कार्य। 
विज्ञापन
घुरवारा। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। चौड़ीकरण से फतेहपुर, बांदा जिले को आने-जाने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी। अभी तक यह सड़क सात मीटर है, जिसे अब 10 मीटर चौड़ी की जाएगी।
विज्ञापन

मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर चौदहमील से लेकर डलमऊ गंगा पुल तक करीब आठ किमी सड़क खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लालगंज के गेगासों में गंगा पुल मरम्मत के चलते छोटे और भारी वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या रहती है। मार्ग सकरा होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सबसे खराब हालत मुराईबाग से डलमऊ गंगा पुल तक है। ऊबड़-खाबड़ के अलावा मार्ग सकरा है।
लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या को देखते हुए चौदहमील से डलमऊ गंगा पुल तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। विभाग की ओर से चौदहमील की तरफ से चौड़ीकरण के लिए खोदाई का काम शुरू कराया गया है। चौड़ीकरण के बाद सड़क का नवीनीकरण होगा। राहगीर मनीष तिवारी, विश्वास सिंह, आशीष कुमार, विकास सिंह, मनोज सिंह तोमर ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत मुराईबाग से डलमऊ गंगा पुल तक होती है। क्योंकि यही चौराहे से लालगंज, ऊंचाहार, गदागंज की तरफ से आने वाले वाहन भी फतेहपुर की ओर निकलते हैं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि चौड़ीकरण का काम शुरू कराया गया है। इस कार्य को पूरा होने में दो महीने का समय लग सता है। इसके बाद लोग सड़क पर फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें