फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंग नहर पंप कैनाल की मरम्मत में आएगी तेजी

Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बजट में सिंचाई के जर्जर संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। गंग नहर के विस्तार से करीब एक लाख किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। डलमऊ पंप कैनाल से करीब 80 नहरों को पानी जाता है।
विज्ञापन



डलमऊ गंगा नदी में बने कैनाल की मोटरें व पंप पुराने और जर्जर होने से क्षमता से पानी की आपूर्ति नहीं होती थी। इनकी जगह पर नई मोटरें लगाने का काम चल रहा है। अब तक 10 मोटरें लगाई जा चुकी हैं। पांच मोटरों को स्थापित करने प्रक्रिया चल रही है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से नए पंप लगाने का काम एक साल पहले शुरू हुआ।

अब तक 10 नई मोटरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। शेष और पंप लगाए जा रहे हैं। पंप कैनाल से सतांव, जगतपुर, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के करीब एक लाख किसान सिंचाई करते हैं। सिंचाई खंड छह के सहायक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि 31 मार्च के पहले सभी मोटरों और पंपों को चालू कर दिया जाएगा। खरीफ सीजन में किसानों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें