फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में जवानों ने किया रिहर्सल

Mon, 25 Jan 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। इसी के तहत रविवार को पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों ने परेड का रिहर्सल किया। एसपी श्रीकांत सिंह ने परेड का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने एसपी को सलामी दी। एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में होगा। सुबह 9.25 बजे झंडारोहण के साथ परेड होगी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सलामी लेंगे। इसमें डीएम-एसपी भी मौजूद रहेंगे। जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।

इसी के तहत रविवार को पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों ने परेड का रिहर्सल किया। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में होगा।
विज्ञापन


सुबह 9.25 बजे झंडारोहण के साथ परेड होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय सलामी लेंगे। इसमें डीएम-एसपी भी मौजूद रहेंगे।

उधर, सभी सरकारी दफ्तरों में सुबह 8.30 बजे झंडारोहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।  इस मौके पर एएसपी राममूरत यादव, सीओ सदर सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं गणतंत्र दिवस पर झंडा, स्टीकर की बिक्री भी खूब होती है। इसी के तहत शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में दुकानें सज गई हैं। शहर के घंटाघर, सुपर मार्केट, पुलिस लाइंस चौराहा, मुंशीगंज कस्बे में झंडा, स्टीकर की दुकानें सजाई गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें