सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस चौराहा पर रविवार को रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार बस डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि बस पर सवार सभी 20 यात्री बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को गतंव्य स्थान के लिए भेजा। प्रतापगढ़ डिपो की बस रविवार सुबह लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही थी। बस पर करीब 20 यात्री सवार थे।
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइंस चौराहा पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे चालक मोतीलाल बस को संभाल नहीं सका। बस डिवाइडर से जा टकराई।
डिवाइडर से टकराने के आने के कारण बस के आगे के कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सभी हादसे से घबराए हुए थे।
हादसे की सूचना पर ट्रैफिक इंचार्ज अरविंद पांडेय समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। बस चालक मोतीलाल ने बताया कि बस का ब्रेक फेल होने के चलते बस डिवाइडर से टकराई।
ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि दूसरी बस से यात्रियों को गतंव्य स्थान भिजवाया गया।