फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा जिलामंत्री शालिनी कनौजिया के घर पर की गई फायरिंग के मामले में सदर कोतवाली ने गुरुवार को एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस की मानें तो महिला भाजपा नेता के चिकित्सक पति डॉ. बीरबल को सबक सिखाने के लिए हमलावरों ने घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाई थी।
विज्ञापन

हमलावरों का मकसद था कि चिकित्सक उनके बारे में जान जाएं कि वह कौन हैं। फरार हमलावर की गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। इंदिरा नगर निवासी भाजपा जिलामंत्री शालिनी कनौजिया के पति वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल जिला अस्पताल में तैनात हैं। सात सितंबर को उनके घर पर हमलावरों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाई थी।
चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो हमलावरों की पहचान की थी। एसपी स्वप्निल ने बताया कि इस मामले में शहर के सिंह नगर निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ नान्हू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी नेहरू नगर निवासी चंद्र प्रकाश दुबे उर्फ रिंकू दुबे फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि रिंकू दुबे कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में डॉ. बीरबल के पास दिखाने गया था। चिकित्सक ने नंबर आने पर इलाज करने की बात कही थी। रिंकू के कहने के बाद भी चिकित्सक ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए घर पर फायरिंग की गई, ताकि वह जान जाएं कि हम लोग कौन हैं।
चिकित्सक के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अन्य चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया था। यहां तक चिकित्सकों ने बैठक करके अस्पताल में कामकाज ठप करने की भी बात कही थी। माना जा रहा है कि इसी जल्दबाजी के चक्कर में कोतवाली पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया, लेकिन जिस असलहे से फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही थी, उसे बरामद नहीं कर पाई।
ऐसे में इसको लेकर तरह-तरह के पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी होने पर ही असलहे कहां है, इसकी जानकारी हो पाएगी। भाजपा जिलामंत्री शालिनी कनौजिया ने गुरुवार को अन्य लोगों के साथ एसपी दफ्तर में न सिर्फ धरना दिया, बल्कि एसपी से मिलकर दूसरे हमलावर की भी गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उनका कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य हमलावर को भी पकड़कर जेल भेजा जाए। एसपी स्वप्निल ममगाई ने दूसरे हमलावर को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। आशीष पाठक आदि ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, वरना इसकी शिकायत सीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें