फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं निकला गड्डी लेकर... पर अमीषा संग थिरके लोग

Tue, 28 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार शाम कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करतीं अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहो न प्यार और गदर जैसी हिट फिल्मों में अपने किरदार से लोहा मनवाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार शाम यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। फिल्म अभिनेत्री की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे।
विज्ञापन


एफजी कॉलेज के इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री ने अपनी सुपरहिट फिल्म गदर का गीत मैं निकला गड्डी लेकर...सुनाकर वहां पर मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वह खुद भी इस गीत पर थिरकती रही।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का शुक्रिया अदा भी किया। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ सी रही। कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पास दिखाने पर ही लोगों को कार्यक्रम कक्ष में इंट्री दी गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें