फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक से घर जा रहे सेल्समैन को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर है। वहीं मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मोची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे चिनगाही निवासी रामप्रताप (50) कुंदनगंज स्थित शराब के ठेके पर सेल्ममैन था। रविवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। अलाईपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रामराघव ने बताया कि पिता सरजू प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


वहीं अलईपुर गांव निवासी नत्थू (60) जूता-चप्पल सीने का कार्य करता था। उसकी दुकान गांव स्थित चौराहा पर है। रात में दुकान बंद करके नत्थू साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें