फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा पंडाल

Sun, 13 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
चड़रई में शनिवार को आयोजित ​शिवपुराण कथा में राजा भैया को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते खाद्य ए
विज्ञापन
ऊंचाहार-रायबरेली। ऊंचाहार के चड़रई में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को हर हर महादेव के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव की महिमा, भक्ति, आस्था, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महादेव की भक्ति में जो भी डूबा, उसका जीवन धन्य हो जाता है।
विज्ञापन


कथा के दूसरे दिन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, विधायक विनोद सरोज, विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह, न्यायमूर्ति जेपी तिवारी, न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। कथा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए बगल में अतिरिक्त पंडाल लगवाया गया। खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


मनोज पांडेय राजनीति के भीष्म पितामह : शर्मा
कथा स्थल पर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की सराहना की। उन्होंने मनोज पांडेय को राजनीति का भीष्म पितामह बताया। कहा कि राजनीति बाद में है, वह पहले उनके मित्र हैं। उनके इस आत्मीय संबोधन पर श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया। एके शर्मा ने कहा कि मनोज पांडेय के साथ मिलकर ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने आयोजन और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूती देने वाला बताया। कथा स्थल पर पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की सराहना की। उन्होंने मनोज पांडेय को राजनीति का भीष्म पितामह बताया।

कहा कि राजनीति बाद में है, वह पहले उनके मित्र हैं। उनके इस आत्मीय संबोधन पर श्रद्धालुओं ने तालियों से स्वागत किया। एके शर्मा ने कहा कि मनोज पांडेय के साथ मिलकर ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने आयोजन और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूती देने वाला बताया।

चड़रई में शनिवार को आयोजित शिवपुराण कथा में राजा भैया को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते खाद्य ए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें