फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने दो को कुचला, किसान की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पहुरावां गांव के निकट बेकाबू डीसीएम ने रिक्शे से धान की बेड़न ले जा रहे किसान व एक साइकिल सवार कबाड़ी को कुचल दिया। इसमें किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर कबाड़ी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने डीसीएम चालक-क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस पहुंची तो दोनों की जान बची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हाईवे पर पहुरावां गांव के पास दोपहर करीब दो बजे रायबरेली की ओर से आ रहे डीसीएम एचआर 56 ए 1151 ने रिक्शे से धान की बेड़न ले जा रहे किसान सुमिरन (40) पुत्र बिहारी निवासी हुल्ली का पुरवा को कुचलते हुए सौ मीटर तक घसीट ले गया।
विज्ञापन


इसी दौरान आगे चल रहे साइकिल से कबाड़ का काम करने वाले रामजस (30) पुत्र रामभवन निवासी पटेल नगर को भी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीण दौडे़ और गाड़ी में फंसे सुमिरन व घायल रामजस को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने सुमिरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामजस को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि डीसीएम चालक व क्लीनर दोनों ने नशे में थे। इसकी वजह से हादसा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक व क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच पुलिस पहुंच गई।

इससे चालक रज्जन पुत्र केतार सिंह व क्लीनर अजीत पुत्र लिल्लू दोनों निवासी ग्राम गुदाड़ा पुल्लूख्ड़ा हरियाणा की जान बचाई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने डीसीएम में फंसे रिक्शे को बड़ी मशक्कत के साथ निकालकर डीसीएम को भी कब्जे में लिया। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।

चालक व क्लीनर को भी हिरासत मेें ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। गदागंज  थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की टक्कर से टेम्पो पलट गया। इससे टेम्पो पर सवार सात यात्री घायल हो गए। इसमें से घायल चार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ऊंचाहार कस्बे से एक टेम्पो सवारियां भरकर गदागंज की तरफ जा रहा था। गदागंज के पहले ऊंचाहार की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेम्पो पलट गया। इससे टेम्पो पर सवार सोनी निवासी विशुनदासपुर, सरिता निवासी तिवारीपुर मजरे सुदामापुर, आसिया निवासी दीनशाहगौरा, सुनीलनिवासी कोटिया चित्रा ऊंचाहार गंभीर रूप से घायल हुए।

जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं तीन मुसाफिरों को मामूली रूप से चोटें आई। हादसे के बाद चालक धर्मेद्र सिंह निवासी देवगनपुर धूता मौके से भाग गया। कार्यवाहक थानेदार यादुवेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पेड़ से टकराने कसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। भदोखर थाना क्षेत्र के बेंद मजरे बेलाभेला गांव निवासी बबलू (20) किसी काम के सिलसिले में सुबह बाइक से डलमऊ की तरफ जा रहा था।

रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर कठगर के पास बाइक अनियंत्रित होकर से पेड़ से जा टकराई, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को टेम्पो पलटने से उस पर सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा निवासी रामबहादुर, चंद्रावती, पप्पू, अनुराग टेम्पो पर सवार होकर हलोर गांव किसी काम से जा रहे थे।

नवोदय चौराहे के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां अनुराग, चंद्रवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक टेम्पो छोड़कर भाग निकला। कोतवाल नजमुल हसन नकवी ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें