फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी रिवॉल्वर से जख्मी हुए सचल दल प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी रिवॉल्वर से जख्मी हुए सचल दल प्रभारी
विज्ञापन

गाड़ी में बैठते वक्त डीआईओएस कार्यालय में हुआ हादसा
फायरिंग में मचा हड़कंप, पैर में धंसी गोली, लखनऊ रेफर
रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में सचल दल प्रभारी बनाए गए राजकीय हाईस्कूल बिरनावां के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश प्रकाश तिवारी सोमवार को एक हादसे में अपनी ही रिवॉल्वर से जख्मी हो गए। यह घटना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उस समय घटी, जब वह अपने कार में बैठ रहे थे। इसी दरम्यान रिवॉल्वर गिरी और फायर हो गया, जिससे उनके पैर में गोली धंस गई।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने छानबीन की और इसे दुर्घटना बताया। यूपी बोर्ड परीक्षा में छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। इनमें से एक सचल दस्ते की जिम्मेदारी डॉ. रजनीश प्रकाश तिवारी को सौंपी गई है। किसी काम के सिलसिले वह डीआईओएस दफ्तर आए थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग 4 बजे वह बाहर खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे थे। गेट खुलकर थोड़ा झुके, तभी उनकी कमर में बंधी रिवॉल्वर गिर गई और फायरिंग हो गई। इससे गोली उनके पैर में घुटने के नीचे धंस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर कार्यालय के कर्मचारी बाहर निकले तो सचल दल प्रभारी को खून से लथपथ देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। घायल सचल दल प्रभारी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने यह कहते हुए उन्हें रेफर कर दिया कि गोली पैर में घुटने के पास धंसी है। इसलिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाना ज्यादा सही होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि जिस समय घटना घटी, उस समय वह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने गए थे। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। बाद में वह स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। शहर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि घटनास्थल का जायजा लिया गया। घायल सचल दल प्रभारी के बयान भी लिए गए। महज एक दुर्घटना है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें