फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाने गया युवक लापता

Sun, 04 Oct 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। लेकिन छुट्टी के चलते यहां भी कोई नहीं मिला। परिवारीजनों ने पुलिस कर्मियों पर ही युवक के अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विनोवापुरी मजरे उबरनी निवासी उमा देवी पत्नी नागेश्वर का कहना है कि दो महीने पहले उसकी देवरानी लक्ष्मी का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था।

इसमें लक्ष्मी की तरफ से उसका पति गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। उसका आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों को छोड़ दिया। जबकि उसके पति को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


यही नहीं रविवार को जब वह परिवारीजनों के साथ पति का पता लगाने थाने गई तो उसे तीन घंटे तक बैठाए रखा। वहीं दरोगा भीम शंकर मिश्र का कहना है कि एसओ केएन पांडेय के निर्देश पर दोनों पक्षों को देर शाम छोड़ दिया गया था। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर नागेश्वर के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के चलते पुलिस पर अपहरण का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें