फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर पुलिस पर फायर करके भागे थे बदमाश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन के पास टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागे एक शातिर को भदोखर पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया युवक मुलिहामऊ गांव के पास गाड़ी के पलटने के बाद अवैध शस्त्रों को ढूंढने के लिए गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान एसयूवी में छह लोग सवार थे। नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। भदोखर एसओ रामाषीश उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात लालगंज अझारा से रायबरेली आते समय एसयूवी सवार बदमाशों ने लग्जरी बस के चालक से मारपीट करने के बाद सलोन के टोल प्लाजा पर बैरियर को तोड़ दिया था।
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस बल पर फायरिंग कर दी थी। एसयूवी मुलिहामऊ गांव के पास पलट गई थी, जिसके बाद सभी भाग गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मुलिहामऊ के पास पलटे वाहन को लेने पहुंची थी।
विज्ञापन

वहां एक युवक मिला जो पुलिस को देखकर भागने गया। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कल्लू का पुरवा रतापुर निवासी राघवेंद्र चौधरी उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए राघवेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के समय एसयूवी में पिंडारीखुर्द निवासी अभिषेक टेकारी, कनकापुर सरेनी निवासी अंकित सिंह, राहुल शुक्ला, विक्रम सिंह व आकाश शुक्ला सवार थे।
सलोन टोल प्लाजा पर टीम पर फायरिंग करने के बाद भागे थे। गाड़ी पलटने के बाद सभी लोग भाग गए। बाद में आरोपी को गाड़ी में छूट गए अवैध शस्त्रों को लाने के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें