फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे मंत्री को लटका मिला ताला

Mon, 24 Apr 2017 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सिंहपुर के सीएचसी में घायल महिला ज्योति वर्मा का हालचाल लेते राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले की स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था किस कदर पटरी से उतरी है, इसका नमूना रविवार को सूबे के आवास एवं शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी को देखने को मिला। राज्यमंत्री कार वरोलर की टक्कर से घायल हुए पांच लोगों को एंबुलेंस से लेकर नवीन पीएचसी इन्हौंना पहुंचे तो वहां पर ताला लटकता मिला।
विज्ञापन


अस्पताल का हाल देख मंत्री भड़क गए। उन्होंने सीएमओ डॉ. आनंद ओझा को तलब कर फटकार लगाई। राज्यमंत्री घायलों को लेकर सीएचसी सिंहपुर पहुंचे, जहां घायलों का इलाज कराया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अमेठी भिजवाया। मंत्री ने सीएमओ से अस्पतालों की व्यवस्था ठीक करने को कहा और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार को सुल्तानपुर से लौट रहे कार सवार पांच लोग शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास सड़क पार कर रहे रोलर से टकरा कर घायल हो गए। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने कार में फंसे घायल विश्वनाथ वर्मा (62), निर्भय वर्मा (40), ज्योति वर्मा (42), अतुल (13) निवासी लालबंगला कानपुर व चालक इंसाफ निवासी जाजमऊ कानपुर को कार से बाहर निकाला। इसी दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी का काफिला उधर से गुजर रहा था। मंत्री ने एंबुलेंस बुलवाई।

राज्यमंत्री घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्हौना लेकर पहुंचे। अस्पताल में ताला बंद देख मंत्री का पारा आसमान पर पहुंच गया। यहां के डॉक्टर बाबर कादरी व स्टाफ गायब मिला। उन्होंने सीएमओ डॉ. आनंद ओझा को फोन पर तलब कर लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  

वहीं अस्पताल बंद होने पर घायलों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। मंत्री की मौजूदगी में चिकित्सक डॉ. आजम खां ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को अमेठी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था देखी और सुधार करने के निर्देश दिए। 

राज्यमंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि इन्हौंना न्यू पीएचसी के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सिंहपुर के डॉक्टर व नर्स की भी शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच कराने के लिए सीएमओ से कहा गया है। इन पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें