फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठने की व्यवस्था और गंदगी देख भड़कीं राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को लगभग 4.15 बजे बछरावां कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कक्षों में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़क गईं। उन्होंने समय रहते सब कुछ दुरुस्त कर लेने का आदेश दिया। कहा कि अगली बार खामी मिली तो खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने शिक्षण कक्ष का जायजा लिया, जहां छात्राओं के बैठने के लिए बनी बेंच और कुर्सी की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह बनवाया है, वह बहुत ही गलत तरीके से बना है। इंचार्ज प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव से कहा कि बच्चों के बैठने की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करा लिया जाए।
जिस तरह कुर्सी-बेंच बने हैं, उससे छात्राओं को बैठने में असुविधा होती होगी और साफ-सफाई भी नहीं हो पाती होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि क्या कोई ऐसी व्यवस्था अपने घर में भी करता है। घर का निर्माण कराते समय तो हर चीज बारीकी से देखी जाती है, लेकिन विद्यालय में लापरवाही बरती जाती है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने जाते-जाते भी डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय को स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यालय की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करा लिया जाएं, ताकि छात्राओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। वह दोबारा फिर आएंगी और देखेंगी। कमी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय विद्यालय में छुट्टी हो चुकी थी।
राज्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति और पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम के बारे में विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। शिक्षक इस पर ध्यान दें। इस अवसर पर विनोद तिवारी, प्रभाशंकर दीक्षित, गोमती प्रसाद, शैलेंद्र, आशुतोष शुक्ला, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को दोपहर 2 बजे शहर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में प्रधानाचार्यों की बैठक करनी थी, लेकिन वह यहां नहीं आई। स्वागत के लिए दोपहर से ही विभागीय अधिकारी अपनी टीम के साथ जिले की सीमा पर तैनात रहे। शाम लगभग 4 बजे बछरावां क्षेत्र में पहुंचीं राज्यमंत्री ने जीजीआईसी में करीब 20 मिनट निरीक्षण किया, फिर लौट गईं। विभागीय बैठक के लिए गेस्ट हाउस में जुटे लोग इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें