फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ब्लॉकों में चलेगा मिशन इंद्रधनुष, छूटे बच्चों में लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सघन मिशन इंद्रधनुष का दूसरे चरण का अभियान 2 दिसंबर से 2 मार्च 2020 तक चार चरणों में चलेगा। पूर्व के अभियान में लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति न करने वाले महाराजगंज, हरचंदपुर, शिवगढ़, डीह, सलोन, राही, जगतपुर, सरेनी सहित आठ ब्लॉकों में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष की तैयारियों की समीक्षा में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि अभियान के तहत घर-घर जाकर टीकाकरण कराया जाए। जिले को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, मेंइजाटिस, मिजिल्स, रूबैला आदि जानलेवा बीमारियों से मुक्त करने का लक्ष्य पूरा किया जाए।
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, मलेरिया, फाइलेरिया ञन्मूलन अभियान को भी शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें