फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन पहले ही हुई थी शादी, हादसे में चल बसा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि एक नवविवाहिता की मांग उजड़ गई। करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को पति की एक हादसे में मौत हो गई। हादसे में पत्नी भी जख्मी हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी बेसुध है।
खीरों थाना क्षेत्र के भितरी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (22) अपनी पत्नी श्वेता के साथ बाइक से बुआ के गांव सलेमपुर जा रहा था।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मुराईबाग चौराहे के निकट गंग नहर पुल के पास सामने से आ रहे तांगे से बाइक की टक्कर हो गई। इससे सुरेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी को चोटें आईं हैं।
हादसे के बाद पति की मौत से पत्नी बदहवास सी हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि सुरेंद्र और श्वेता का विवाह 21 नवंबर को ही हुआ था।
दोनों नए जीवन की शुरुआत कर ही रहे थे कि इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल विवाहिता का इलाज सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम की मौत, दो घायल
हरचंदपुर-बछरावां-महराजगंज। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे नैकनी गांव निवासी अनमोल (7) की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी, जब वह अपनी मां के साथ गांव के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनमोल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, बछरावां थाना चुरुवा मंदिर के निकट सड़क पार कर रहे अज्ञात अधेड़ को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय में तैनात मनोज कुमार अपने बच्चे को छोड़ने विद्यालय जा रहा था। बबुरिहा मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें