फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान

Sat, 08 Aug 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक लेती सरनीत कौर ब्रोका। 
विज्ञापन
रायबरेली। हर घर तिरंगा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों व अन्य सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। तिरंगा रैलियों में विद्यार्थियों, युवाओं, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों व आमजन की अधिकतम भागीदारी हो।

सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली बनाई जाए। विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों व स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं हाेंगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन होगा। बैठक में सीडीओ अंजुलता, एडीएम (वित्त/राजस्व) सहदेव मिश्र, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एएसपी आलोक सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें