फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डायरिया से बच्ची ने दम ताेड़ा

Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दवा लेने के लिए काउंटर पर लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। ओपीडी में 1950 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। अमेठी जिले की चार माह की बच्ची की डायरिया की चपेट में आने के बाद मौत हो गई। डायरिया और बुखार के 23 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। अमेठी जिले के बराडीह जगदीशपुर निवासी शिखा (4 माह) पुत्री दिलीप कुमार को गत सोमवार को डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह 6.15 बजे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद नरेंद्र कुमार (10), मन्नत (2), जसविंदर (65), सूरज (18), महिला (17), ब्यूटी (4), शशिकला (15), शायरा (18) समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मंगलवार को ओपीडी में ज्यादा भीड़ रही। हालांकि सभी मरीजों को चिकित्सीय सलाह मिली। सभी मरीजों को दवा भी दी गई। मौसम को लेकर लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें