फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छापा मार कर 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट की, 11 नमूने भरे

Wed, 06 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रक्षाबंधन को लेकर चलाए गए अ​भियान में मिठाई का नमूना भरती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। रक्षाबंधन पर मिलावटखोरी और घटिया मिठाई की बिक्री को रोकने के लिए मंगलवार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने अभियान शुरू कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) ने सदर और लालगंज तहसील क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लेते हुए करीब 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट करा दी। दुकानों में गंदगी मिलने पर संचालकों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त के निर्देश पर रक्षाबंधन को लेकर मंगलवार से कार्रवाई शुरू हो गई। पहले दिन सदर तहसील के थुलवासा स्थित जयश्री बालाजी स्वीट्स से एफएसओ सौरभ उत्तम ने खोवा, गौरीगंज हरदापुर स्थित पंडित स्वीट्स एंड नमकीन से एफएसओ कंचनलता तिवारी ने खोवा, जनता बाजार लालगंज स्थित शानू स्वीट्स एंड नमकीन से एफएसओ हरेंद्र सिंह ने मिल्क केक और दो सडक़ा दरीबा स्थित मां काली स्वीट्स से काला जाम व छेना की मिठाई का नमूना भरा।

इसके अलावा मां काली स्वीट्स से एफएसओ शेफाली रस्तोगी ने मिल्क केक और गंगापुर चौराहा स्थित प्रिंसी स्वीट्स हाउस से छेना का नमूना भरा। बागेश्वर धाम स्वीट्स एंड नमकीन से खोवा का नमूना भरा। एफएसओ महेंद्र कुमार यादव ने बालाजी स्वीट्स से बूंदी का लड्डू और बेनीमाधव गंज स्थित कल्लू स्वीट्स से छेना मिठाई व मिल्क केक का नमूना भरा। टीमों ने करीब 50 किलो घटिया मिठाई को नष्ट करा दिया। अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि घटिया मिठाई बेचने वालों और मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें