फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभी छह महीने और बंद रहेगा गेंगासो पुल, शुरू हुआ मरम्मत कार्य

विज्ञापन
गेगासों गंगा पुल की मरम्मत के लिए सड़क तोड़ते कर्मचारी। - फोटो : गेगासों गंगा पुल की मरम्मत के लिए सड़क तोड़ते कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। गेंगासो में गंगा नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इस काम में 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब छह माह का समय लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में पुल से आवागमन के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पुल पिछले छह माह से बंद है। इससे भारी वाहनों को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर-लालगंज मार्ग पर सरेनी से पहले गेंगासो में बने पुल से आवागमन बंद होने के कारण छोटे वाहन बांदा-बहराइच हाईवे होते हुए रायबरेली पहुंच रहे हैं। वहीं बड़े वाहनों को 20 किमी का चक्कर काट डलमऊ होकर आना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। काफी प्रयास के बाद अब एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पुल की मरम्मत शुरू करवाई है।

बदले जाएंगे एक्सपेंशन जॉइंट और बेयरिंग
पुल की मरम्मत के लिए पुरानी सड़क को तोड़ने का काम चल रहा है। इसके बाद पुल में बनाए गए 29 एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाएंगे। इसके अलावा पुल में लगाई गई बेयरिंग भी बदली जाएंगी। इसके अलावा अन्य खामियों को भी दूर किया जाएगा। जब तक मरम्मत का काम चलेगा, तब तक वाहनों को लालगंज, मुराईबाग होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

तेजी से पूरा किया जाएगा काम
पुल की मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। अभी सड़क को उखाड़ने का काम किया जा रहा है। इसके बाद पुल में आई खामियों को दूर किया जाएगा। मरम्मत के बाद पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। -अर्जुन सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें