फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिर में चोट लगने से हुई थी पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। झकरासी गांव के पूर्व प्रधान के बेटे राजेश यादव (28) की सिर में चोट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने पर पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस और एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर जाकर जांच की, बल्कि परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान अरुण कुमार उर्फ गोले यादव का बेटा राजेश मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर से अचानक लापता हो गया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे नलकूप के हौज में राजेश का शव पाया गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से राजेश की मौत की बात सामने आई है।

पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा और भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ करके जानने का प्रयास किया कि घर से लापता होने से पहले राजेश से क्या बातें हुई थीं। घटना की क्या वजह हो सकती है। राजेश का किन लोगों के साथ ज्यादा उठना-बैठना था।
विज्ञापन



असमंजस में पुलिस, कैसे सिर में आई चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत से पुलिस असमंजस में है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे राजेश नलकूप के हौज में बैठकर किसी से मोबाइल से बात कर रहे थे। आसपास के लोगों ने भी राजेश को बात करते हुए देखा था। इसके बाद वह नलकूप में कैसे गिर गए, यह कोई देख नहीं पाया। पुलिस का मानना है कि किसी वस्तु के प्रहार करने और हौज में गिरने से भी सिर में चोट लग सकती है। ऐसे में घटना सही मायने में हत्या की है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे के मोबाइल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें