फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज प्रकाशित होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची

Wed, 10 Jun 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मिले 9,23,278 डुप्लीकेट वोटरों की दोबारा जांच व सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। इसमें 13,116 मतदाता फर्जी मिले। इन वोटरों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। अब बुधवार 10 जून को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद एक बार फिर से पंचायतों में चुनावी सरगर्मिया बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोटर मिले थे। एक-एक नाम के कई वोटर मिलने के बाद अब जांच करई गई थी। 1510 बीएलओ घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं के आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर लेकर जांच की थी। पहले चरण में 9,93,482 डुप्लीकेट वोटरों में जांच के बाद 70204 डुप्लीकेट वोटरों को सूची से बाहर कर दिया गया था।

आयोग ने दूसरे चरण में 9,23,278 डुप्लीकेट वोटरों की सूची उपलब्ध कराकर दोबारा बीएलओ के माध्यम से जांच कराने के आदेश दिए थे। बीती 28 मई तक जांच का काम किया गया। इसमें 13116 फर्जी वोटर मिले। संबंधित वोंटरों के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। साथ ही 10 जून को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


किस ब्लॉक में कितने फर्जी वोटर मिले
ऊंचाहार - 453

दीन शाहगौरा - 479
छतोह - 477

डीह - 432
सलोन - 773

सरेनी - 762
सतांव - 1869

हरचंदपुर - 908
लालगंज - 1274
महराजगंज - 286
खीरों - 1065

राही - 911
अमावां - 359

जगतपुर - 456
बछरावां - 545
शिवगढ - 176

रोहनियां - 510
डलमऊ - 1281

कुल - 13116

साढे़ पांच माह में 40506 वोटर घटे

रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची फाइनल हो गई है। पुनरीक्षण के बाद जारी अनंतिम सूची में 2144942 वोटर थे। पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद वोटरों की संख्या घटकर 2104436 हो गई है। साढे़ पांच माह में 40506 वोटरों में कमी आई है। पंचायत चुनाव की यह सूची 10 जून की सुबह प्रकाशित होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनायक शुक्ला ने बताया कि जिले में 9,23,278 डुप्लीकेट वोटरों की जांच पूरी हो चुकी है। इस दौरान 13,166 फर्जी वोटरों के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। 10 जून को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें