फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईवे के चौड़ीकरण में खर्च होंगे 400 करोड़

Wed, 10 Jun 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में बदहाल बांदा-बहराइच राजमार्ग।
विज्ञापन
रायबरेली। कई जनपदों को जोड़ने वाले बांदा-बहराइच राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके चौड़ीकरण से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे कार्ययोजना में शामिल करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संस्तुति के बाद चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल तक इस मार्ग पर लोग फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राजमार्ग की लंबाई जिले में 56 किमी है। इसका एक सिरा लालगंज, तो दूसरा जिले की सीमा हैदरगढ़ को जोड़ता है। इस राजमार्ग से बांदा, बहराइच, बाराबंकी, राम नगरी अयोध्या के लोग आते-जाते हैं। अभी यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है। इससे जाम की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। शासन से चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा गया है। पहले कार्ययोेजना में सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसे संशोधित करके कुल 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा गया है।


जाम की समस्या से मिलेगी राहत
राजमार्ग के चौड़ीकरण होने से लालगंज, बछरावां और शिवगढ़ में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण से स्कूल आने-जाने बच्चों को भी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि कार्ययोजना में शामिल करके प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें