विधानसभा चुनाव मेंनामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मैदान में उतरने को बेताब 46 उम्मीदवारों ने परचा भरा। सभी उम्मीदवारों ने अपना दमखम दिखाया। कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
हरचंदपुर विस सीट से भाजपा प्रत्याशी की सास ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। यही नहीं सपा के सिटिंग विधायक रामलाल अकेला भी राष्ट्रीय लोकदल से परचा भरकर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान शहर में जहां जाम की स्थिति रही, वहीं अंदर जाने को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी तकरार भी हुई।
जिले में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू नामांकन प्रक्रिया अंतिम दिन देर शाम तक चली। बछरावां विस सीट से सपा के सिटिंग विधायक रामलाल अकेला ने राष्ट्रीय लोकदल से परचा भरा। इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी साहब शरण के अलावा अपना दल से सुशील पासी, जन अधिकार पार्टी से सत्येश कुमार, पीस पार्टी से रामनरेश और चंद्रकली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
हरचंदपुर विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं एमएलएसी दिनेश प्रताप सिंह के भाई राकेश सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी सीट से बहुजन मुक्त पार्टी से अमित कुमार, जनअधिकार मंच से रामबरन, जस्टिस पार्टी से पूर्व विधायक स्व. शिवगणेश लोधी की पत्नी गुड़िया लोधी ने नामांकन जमा किया। इसी सीट से गुड़िया की बहू कंचन वर्मा भाजपा पार्टी से नामांकन पत्र पहले ही भर चुकी हैं। इसके अलावा इसी सीट पर बृजेश सिंह, कन्हईलाल, अमित सिंह, संजय कुमार, राकेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा भरा।
सलोन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी, जन अधिकार मंच से फतेह कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से पारसनाथ धनगर, अपना दल से सुशील कुमार और रामसजीवन, राज बहादुर, रामसजीवन द्वितीय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल किया। ऊंचाहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय पाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहीं से कैबिनेट मंत्री व सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय पहले ही परचा भर चुके हैं।
इसके अलावा इसी सीट से राष्ट्रीय जन अधिकार मंच से महेंद्र कुमार, सबला दल यूनाइटेड पार्टी से शशिभान, राष्ट्रीय लोकदल से राधेश्याम और हरिश्चंद्र, विवेक सिंह, अमरनाथ मौर्य, चंदनलाल, मंजू पाल रामपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा जमा किया।
सदर विस सीट से जस्टिस पार्टी से रमेश कुमार, राष्ट्रीय जन अधिकार मंच से विश्वनाथ वर्मा, आजाद भारत डेमोक्रेटिक पार्टी से मानवेंद्र सिंह मौर्या, समतावादी रिपलब्किन पार्टी से शाबिर खान और पीयूष शर्मा, जगदीश प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। सरेनी विधानसभा सीट से सबका दल यूनाइटेड पार्टी से राजनाथ, जन अधिकार मंच से राम बहादुर, राष्ट्रीय लोकदल से रत्ना पांडेय, मानवतावादी समाज पार्टी से शशिलता, राष्ट्रीय जन अधिकार मंच से पुष्पांत कुमार ने परचा दाखिल किया।
ऊंचाहार विस सीट से जन अधिकार मंच के प्रत्याशी सुधीर कुमार, बहुजन मुक्त पार्टी से मो. उजैर और भारतीय डेमोक्रेटिक सोशल एलांयस पार्टी से हरिश्चंद्र ने नामांकन किया है। इस तरह आखिरी दिन नामांकन करने वाले कुल प्रत्याशी 46 हो गए हैं।