फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मृत लाइनमैन के अंतिम संस्कार से किया परिजनों ने किया इन्कार

विज्ञापन
हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी। - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार में संविदा लाइनमैन की मौत से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। घर पर ही शव रखकर मुआवजे व नौकरी की मांग करने लगे। भाजपा नेता आशीष तिवारी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात की। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय व पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ सचिन गौड़ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हटवा गांव निवासी सूरजभान बीते शनिवार की शाम दिलमनपुर नाला पुल के पास 33 केवी लाइन में फाॅल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर पोल से गिर गए थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने लापरवाही से सूरजभान की मौत होने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिवार के लोगों को पावर कॉर्पोरेशन से साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा व पत्नी को संविदा पर नौकरी व आवास दिलाने का आश्वासन दिया तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें