फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से विद्युत संकट झेल रही 10 हजार आबादी

Sun, 06 Dec 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र के दरिगापुर, बलीपुर, बहराना, कठगर, तेरुखा, नरपतगंज, पूरे कोल्हू, पूरे भोला, गोलहाबाद समेत 12 गांवों को पांच दिन से बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


घरों में लगी पानी की मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गया प्रसाद, राजेश, शंभूनाथ, त्रियुगी नारायण आदि ने बताया कि आंधी से बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गया था।

इसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय अभियंता लाइनों में फॉल्ट की बात तो कर रहे हैं, लेकिन उसे दुरुस्त करने में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इसका खामियाजा 10 हजार लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के जेई एके पांडेय लाइनों में फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित है। लाइनों की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही सभी गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें