गदागंज। मिश्रापुर धूता गांव में मंगलवार को ई रिक्शा चालक ने आत्महत्या कर ली। चालक का पत्नी से मोबाइल चलाने के लिए विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह नाराज था। दोपहर बाद उसका शव छत पर टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला।
ऋषि मिश्रा (35) पुत्र रमाशंकर मिश्रा ई रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार शाम पत्नी से मोबाइल चलाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह उठकर रिषी मिश्रा दूसरी मंजिल पर रखी टिनशेड के नीचे गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब परिजन छत पर गए, तो ऋषि का शव साड़ी के सहारे टिनशेड के नीचे लटका मिला।
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ऋषि की मौत से मां सुशीला, पत्नी रुचि व बच्चे शिवांश, राधिका का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आएगी।