फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश हुआ बस का चालक, सड़क किनारे खड्ड में चली गई बस, बचे 14 मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती बस के दौरान एक चालक बेहोश हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। इससे 14 मुसाफिर बाल-बाल बच गए। घटना को देख आसपास के लोग पहुंचे और बस पर सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। बेहोश हुुए चालक को जिला अस्पताल भेजा गया।
रायबरेली डिपो की बस रविवार सुबह प्रयागराज से रायबरेली की ओर जा रही थी। चालक राम प्रकाश सिंह बस चला रहा था। बस में 14 यात्री सवार थे।
बताते हैं कि इस दौरान पूरे छीटू सिंह मजरे सवैया हसन गांव के पास बस चालक की तबियत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते, बस सड़क किनारे खड्ड में चली गई। बस के गड्ढे में जाने से अफरातफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

गनीमत थी कि बस में सवार सभी लोग बच गए। सूचना पर 112 डॉयल भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। बताते हैं कि कुछ देर बाद चालक को होश आया तो उसे रायबरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मुसाफिरों को अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बस चालक की तबियत खराब होने से बस सड़क किनारे खड्ड में उतर गई थी। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें