फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
snake bite - फोटो : getty images
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर मजरे बिमौरामहेशखेड़ा गांव में शनिवार को सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इससे गांव में मातम छा गया। एक ने सीएचसी में जबकि दूसरी बहन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। 
विज्ञापन


चंपतपुर गांव निवासी अश्वनी कुमार तिवारी की पुत्री साक्षी (10) घर पर बरामदे में जमीन पर सो रही थी। जबकि दूसरी पुत्री शिवानी (15) कमरे में सो रही थी। शनिवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे साक्षी को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिवारीजनों को बताया।

आनन-फानन परिवारीजन उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। कोई लाभ न होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिवारीजन साक्षी के शव को घर ला रहे थे। तभी शिवानी की हालत बिगड़ने लगी। इससे सकते में आए परिवारीजन शिवानी को सीएचसी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अश्वनी कोलकाता में ट्रक चलाता हैं।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रजत कुमार चौरसिया के निर्देश पर डॉ. एसके सिंह और डॉ. कफील अहमद गांव पहुंचे। डॉ. कफील ने बताया कि साक्षी की पीठ में डसने का निशान था। लेकिन शिवानी के शरीर में ऐसा कोई निशान नहीं दिखा।

मृतक की मां अनीता तिवारी ने बताया कि दोनों बहनों की जहरीले कीड़े काट लेने से मौत हुई है। दो बहनों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों बहनों के एक छोटा भाई शिवम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें