फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व साथी की मौत, तीसरा गंभीर

Fri, 15 Jan 2016 11:10 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात शारदा सहायक नहर में जिप्सी गिरने के बाद उसमें सवार लापता हुए पूर्व प्रधान सहित तीनों लोगों को पुलिस और गोताखोरों ने शुक्रवार की सुबह तक खोज निकाला। इनमें पूर्व प्रधान और उसके एक साथी की मौत हो गई, जबकि तीसरा ग्रामीण जिंदगी मौत से जूझता नहर में बेहोश मिला। गांव वालों ने उसे निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


रघुनाथपुर कटैली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव उर्फ राजू (40) इमलिहा गांव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बंद करके जिप्सी से घर लौट रहा था। उसके साथ जिप्सी पर गांव के ही राम सिंह (30), मुन्ना (32) और अनिल भी सवार थे। इसी दौरान गांव के पास जिप्सी पुल की रेलिंग से टकराने के बाद नहर में जा गिरी थी। अनिल तो जिप्सी के नहर में गिरने से पहले ही कूद गया था, जबकि पूर्व प्रधान व उसके दोनों साथी नहर में डूब गए थे।

नहर में पूरी रात लापता लोगों की तलाश चली। खोजबीन करते हुए ग्रामीण कुचरिया गांव के निकट पहुंचे तो राम सिंह बेहोशी की हालत में नहर में पड़ा मिला। लोगों ने उसे उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह पूर्व ग्राम प्रधान और मुन्ना का शव बरामद कर लिया। मुन्ना का शव घटनास्थल के पास मिला, जबकि पूर्व प्रधान का शव 200 मीटर दूर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें