फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Mon, 16 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ शॉपिंग फेस्टिवल में रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर पालिकाध्यक्ष मो. इलियास और सदर कोतवाल कमलेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


उन्होंने एक-एक स्टॉलों पर पहुंचकर आइटमों को देखा। कहीं लजीज व्यंजन तो कहीं महिलाओं व बच्चों से संबंधित आइटम मिले। कॉटन से लेकर खादी के फैंसी टी-शर्ट व अन्य रोजमर्रा के आइटम भी एक छत के नीचे मिले। महिलाओं को कास्मेटिक उत्पाद खूब भाए, वहीं बच्चों ने खिलौना सामग्री खरीदने में रुचि दिखी।

एफजी कॉलेज के मैदान में चल रहे शॉपिंग फेस्टिवल के शुभारंभ के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली में ‘अमर उजाला’ का ऐसा प्रयास सराहनीय है। इससे एक ही स्थान पर लोगों को काफी कुछ देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इस तरह के आयोजन आगे भी होना चाहिए। सदर कोतवाल ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का आयोजन देखा है। निश्चित तौर से इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। उम्मीद करता हूं कि आगे भी ‘अमर उजाला’ की ओर से इस तरह के कार्य होंगे। इस मौके पर अवधेश वाजपेयी, शमसाद, कौशलेंद्र, श्याम सुंदर पांडेय आदि मौजूद रहे।

रंग बिरंगी लाइटों में सराबोर एफजी कॉलेज का मैदान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार शाम मेले का नजारा देखने लायक था। चारों ओर लोगों की भीड़ और स्टॉलों पर मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी करने को लोगों का तांता लगा रहा।

जयपुरी जूतियों का महिलाओं पर खूब जादू चला। जयपुरी जूतियों की स्टाल पर राजस्थान, जूती, मोजरी, स्टाइलिश, जयपुरी, कोलापुरी जूतियां व चप्पलें मौजूद है। अमर उजाला के मेले में सोफा कम बेड और चपाती मेकर लोगों की पहली पसंद हैं। कम रेट में टी-शर्ट व शर्ट पर तो भीड़ ही भीड़ है।

अर्टिफिशियल ज्वैलरी, जूतियां, चप्पलें, इलेक्ट्रॉनिक आइटम समेत न जाने कितने उत्पाद आपकी राह देख रहे हैं। फेलपूरी से लेकर रसगुल्ले समेत अन्य लजीज व्यंजन भी फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

अमर उजाला की ओर से फिरोज गांधी महाविद्यालय में शुरू हैंडीक्राफ्ट फेयर में बच्चों की प्रतियोगिताएं 18 मई से होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर पर 9792313394 संपर्क कर सकते हैं।

18 मई को पेंटिंग प्रतियोगिता, 19 मई को गायन प्रतियोगिता, 20  मई को नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा 21 मई को दो वर्ष की उम्र तक के बच्चों का बेबी शो होगा। प्रतियोगिताएं शाम छह बजे से होंगी। 22 मई को समापन के मौके पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें