फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है देश: डॉ. मनोज कुमार पांडेय

Fri, 03 Apr 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
14-ऊंचाहार के अरखा गांव में आयोजित कैंप में मौजूद विधायक डाॅ. मनोज कुमार पांडेय। आयोजक
विज्ञापन
ऊंचाहार। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को अरखा गांव में एक कैंप लगा। इसमें 20 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी लिए गए। कार्यक्रम में विधायक ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इनमें पांच शौचालय, छह आवास और दस आयुष्मान कार्ड शामिल थे। साथ ही पांच टीबी पोषण किट और दस राशन कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सरकार की आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों देश और प्रदेश सुरक्षित है। पात्रों को राशन, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन और किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश से गुंडाराज का सफाया हो चुका है।
इस मौके पर पीडी सतीश चंद्र मिश्रा, बीडीओ सुनील कुमार सिंह, एडीओ रमेश कुमार मौजूद रहे। एक्सईएन उमेश कुमार, आशीष तिवारी और ओम प्रकाश साहू भी उपस्थित थे। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह और अभिलाष चंद्र कौशल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें