फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे हो रहे निर्माण को आरडीए ने किया सील

Wed, 08 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में हाईवे किनारे हो रहे निर्माण को सील करते आरडीए कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्य बंद करने के नोटिस को अनदेखा करने पर सिविल लाइंस में हाईवे के किनारे हो रहे निर्माण को आरडीए ने मंगलवार को सील कर दिया। आरडीए वीसी ओपी राय के निर्देश पर हुई कार्रवाई से आसपास के निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी बिल्डरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां तक कि काम रोकने के लिए जारी होने वाले नोटिस को भी अनदेखा किया जा रहा है।

आरडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को अवर अभियंता एसके दीक्षित, एमके शर्मा और रबीश अग्रवाल ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर सिविल लाइंस क्षेत्र में हो रहे निर्माण स्थल पर पहुंचे। मौके पर निर्माणकर्ता कुलदीप सिंह के कार्य को रोकवा दिया। मानचित्र संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर सील कर दिया।
विज्ञापन


एक्सईएन आरडीए एसके सिन्हा ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। निर्माणकर्ताओं को पहले से नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद कार्य नहीं रोकने पर सील की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर हीलाहवाली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें