फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो सवार दो महिलाओं की मौत

Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर स्थित एक ढाबे के सामने गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से टेम्पो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के सरांयबैरिहाखेड़ा गांव निवासिनी अनीता सिंह पत्नी वीरेंद्र बहादुर सिंह, सुनीता पत्नी सुखदेव, रविशंकर पुत्र विश्वनाथ, वर्षा पुत्री वीरेंद्र बहादुर सिंह, कनकापुर निवासी रामदास सिंह टेम्पो से लालगंज से घर जा रहे थे। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर एक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेम्पों में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सवार नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने अनीता सिंह व सुनीता को मृत घोषित कर दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें