फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चेयरमैन ने की अभद्रता, लामबंद हुए सफाई कर्मचारी

Sat, 21 Mar 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। नगर पंचायत बछरावां के सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में 45 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उठाकर चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर अध्यक्ष पर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी पुराने नगर पंचायत कार्यालय पर ड्यूटी देखने और अन्य कार्यों से गए हुए थे। कर्मचारियों का कहना है कि अध्यक्ष ने उनके साथी ओम प्रकाश को 100 रुपये देकर चाय मंगवाई। जब सफाई कर्मचारी चाय लेकर कार्यालय पहुंचा, तो अध्यक्ष उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। सफाई कर्मचारी ओम प्रकाश ने बताया कि अध्यक्ष उन्हें मारने के लिए दौड़े, जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकले। कर्मचारियों का आरोप है कि इसके पहले भी अध्यक्ष ने साथी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर चुके हैं।
जयशंकर, सुशील कुमार, रामनरेश, प्रवेश कुमार, कौशल किशोर, पूर्णमासी, अंजनी कुमार, सोनी, सुरेंद्र, ज्ञानमती दोपहर बाद रायबरेली-लखनऊ हाईवे के किनारे अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे अब अध्यक्ष की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। अधिशासी अधिकारी रामाशीष ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें