फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र की मनमानी बर्दाश्त नहीं

Fri, 29 Jan 2016 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ  जमकर बरसे। विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की मनमानी नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन


हक के लिए अब आरपार की लड़ाई होगी। किसी सरकार से कोई समझौता नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को राजकीय कर्मचारी नहीं घोषित किया जा रहा है।

कार्य के अनुसार भुगतान नहीं मिल रहा है। उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश संगठन मंत्री रामा देवी ने कहा कि काफी समय से कार्यकर्त्रियों की मांगें लंबित है।
विज्ञापन


सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। प्रदेश सचिव नीलम पांडेय ने कहा कि हर बार आंदोलन में सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है। वार्ता में आश्वासन तो मिलता है, लेकिन बाद में कोई हल नहीं निकलता है।

लखनऊ संरक्षक कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्त्रियों के हक के लिए 15 फरवरी को जंतर-मंतर दिल्ली में आंदोलन होगा। अमेठी जिलाध्यक्ष आशा देवी ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का जिला संरक्षक राकेश शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष शीला वर्मा, जिलाध्यक्ष लीना पांडेय ने स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री सीता सिंह ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें