गदागंज। क्षेत्र के धमधमा चौराहे के निकट शनिवार की रात वनरोज से टकराकर कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। हादसे से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार सभी लोगाें को बाहर निकाला। कार सवार लोग ऊंचाहार से गदागंज की तरफ जा रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि कार पर आठ लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी कार सवार घायल नहीं हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवारों ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने कहा कि जानकारी हुई है। पुलिस पहुंचने से पहले कार सवार लोग चले गए। (संवाद)