फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलेगा महाभियान, 40 हजार के टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तीन दिन तक बाधित रहे टीकाकरण महाभियान का आयोजन तीन अगस्त को होगा। जिले में 40 हजार टीके एक ही दिन में लगवाकर रिकार्ड कायम करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर के नियमित सेंटरों के अलावा आठ मोहल्लों में भी टीकाकरण कराया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 201 सेंटरों पर टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि तीन अगस्त को विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले को वैक्सीन 40 हजार डोज मिली है। शहर के जिला अस्पताल, आईएमए भवन के साथ ही पीएचसी देवानंदपुर और गोराबजार के अलावा मोहल्लों में भी टीकाकरण होगा।
मंगलवार को शहर के प्राथमिक स्कूल किलाबाजार, आंगनबाड़ी केंद्र चतुर्भुजपुर, शिवमंदिर मलिकमऊ, सुद्धू बेगम स्कूल अंबेडकरनगर, आशा बहू सेंटर अहिया रायपुर, प्राथमिक स्कूल खोर, प्राथमिक स्कूल पुलिस लाइन और एफसीआई में सेंटर खोले गए हैं। लोग किसी भी सेंटर पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कोल्डचेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला का कहना है कि मंगलवार को 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य पूरा होते ही जिले में पांच लाख से अधिक टीके लगाने का रिकार्ड बन जाएगा। अब तक जिले में 4,73171 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
इनमें 2,62,685 पुरुष और 2,10382 महिलाएं शामिल हैं। जिले में 4.02 लाख लोगों को पहली डोज और 71271 लोगों को दूसरी डोज मिल चुकी है। जिले में टीकाकरण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में टीके को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें