फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डलमऊ होकर फतेहपुर जाएगी बस

Fri, 14 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के बस स्टेशन पर खड़ी बसें। शहर के बस स्टेशन पर खड़ी बसें। 
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम के निर्देश पर जिले में लालगंज होकर फतेहपुर जाने वाली बस के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस लालगंज के बाद डलमऊ होते हुए फतेहपुर पहुंचेगी। रात में फतेहपुर में रुकने के बाद अगले दिन इसी रूट से होकर रायबरेली पहुंचेगी। इसके लिए नया रूट जारी करके बस भी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन



रायबरेली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अपराह्न तीन बजे रायबरेली डिपो से निकलेगी। बछरावां होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से शाम साढ़े पांच बजे निकलकर, बछरावां-लालगंज-डलमऊ होते हुए रात में फतेहपुर पहुंचेगी। रात में यहां रुकने के बाद अगले दिन यह बस सुबह सात बजे फतेहपुर से निकलकर इसी रूट से लखनऊ के बाद रायबरेली लौटेगी।


चालकों और परिचालकों को नए रूट के आधार पर ही बस के संचालन के आदेश दिए गए हैं। इस बदलाव से यात्रियों को डलमऊ क्षेत्र से भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। मार्ग पर पड़ने वाले अन्य कस्बों और गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बस का संचालन भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें