फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तिरंगे के साथ लहराई राष्ट्रप्रेम की भावना

Fri, 14 Aug 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 
विज्ञापन
रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। इसमें भाजपा की ओर से हाथी पार्क चौराहे से डिग्री काॅलेज शहीद चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कलावती ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पीएसी के जवानों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पीएसी के जवान शामिल हुए।
विज्ञापन


लालगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र से बृहस्पतिवार को तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। गुरुबक्शगंज चौराहा और चक पंचम होते हुए वापस ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली से बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। इसी तरह बैसवारा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एनएसएस और एनसीसी के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली।

रोहनिया ब्लॉक मुख्यालय से खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें ब्लॉक के अधिकारी,कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जूनियर हाई स्कूल धौरहरा के बच्चों व बीडीसी और प्रधान ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा रोहनियां ब्लॉक मुख्यालय से उसरैना चौराहा होते हुए बीआरसी कार्यालय रोहनिया पर समाप्त हुई।


बाइक पर निकाली तिरंगा यात्रा
रायबरेली। पीआरडी जवानों ने बृहस्पतिवार को बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। विकास भवन परिसर में सीडीओ अंजूलता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी राम किशोर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में कराया जा रहा है। शहर में पीआरडी जवानों ने तिरंगा लेकर बाइक से देशप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 

तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 

तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 

तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 

तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें